देश की खबरें | महाराष्ट्र: पत्नी, उसके दो भाइयों व ससुर की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के तिरजादा गांव में अपनी पत्नी, उसके दो भाइयों और उनके पिता की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यवतमाल, 20 दिसंबर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के तिरजादा गांव में अपनी पत्नी, उसके दो भाइयों और उनके पिता की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोविंद पवार को अपनी 28 वर्षीय पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसने मंगलवार रात खेत में रंभे (क्रोबार) से उस पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद गुस्साए आरोपी ने खेत पर मौजूद पत्नी के एक भाई की भी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद पवार गांव में पत्नी के घर गया और वहां उसने ससुर पंडित घोसले (55) और दूसरे साले की भी हत्या कर दी। पत्नी के भाइयों की पहचान धन्यनेश्वर घोसले (33) और सुनिल घोसले (24) के रूप में हुई है।
अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि पवार ने गुस्से में पत्नी के परिजनों पर हमला किया है लेकिन हम जांच कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,'' पवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गांव से भागने का प्रयास कर रहा था।''
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

