देश की खबरें | महाराष्ट्र : भिवंडी में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से हमला करने और एक इलाके के निवासियों को डराने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 27 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से हमला करने और एक इलाके के निवासियों को डराने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इरफान इलियाज अंसारी और उसकी पत्नी परवीन (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि अंसारी दूधबावडी इलाके में अपने घर से कथित तौर पर तड़के करीब डेढ़ बजे धारदार हथियार लेकर बाहर निकला और इलाके के लोगों को धमकाने लगा। जब पुलिसकर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा, तो अंसारी ने उन्हें अपशब्द कहे उन पर आरोप लगाया।
अधिकारी ने बताया आरोपी ने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
उन्होंने कहा कि बाद में आरोपी को पकड़ कर उसे पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसकी पत्नी ने परिसर के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की।
दंपति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और शस्त्र अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

