एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में ‘कड़ा लॉकडाउन’ लगाए जाने की संभावना, दसवीं की परीक्षाएं रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कैबिनेट ने ‘‘कड़ा लॉकडाउन’’ लगाए जाने की अनुशंसा की है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस सिलसिले में बुधवार को घोषणा कर सकते हैं। यह जानकारी यहां एक वरिष्ठ मंत्री ने दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में ‘कड़ा लॉकडाउन’ लगाए जाने की संभावना, दसवीं की परीक्षाएं रद्द

मुंबई, 20 अप्रैल महाराष्ट्र कैबिनेट ने ‘‘कड़ा लॉकडाउन’’ लगाए जाने की अनुशंसा की है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस सिलसिले में बुधवार को घोषणा कर सकते हैं। यह जानकारी यहां एक वरिष्ठ मंत्री ने दी।

लोक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी सूचित किया कि कैबिनेट ने राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय किया है।

मंत्री ने मंगलवार की कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस के मामले प्रतिदिन 50 हजार से अधिक आ रहे हैं, लेकिन लोग आवाजाही एवं भीड़ इकट्ठा करने पर लगी पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे हैं।

टोपे ने कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रसार को न्यूनतम करने के लिए सभी कैबिनेट मंत्रियों ने कड़ा लॉकडाउन लगाए जाने का पक्ष लिया। मंत्री राज्य के सभी क्षेत्रों से हैं, इसलिए इससे संकेत मिलता है कि पूरे राज्य में यह उपाय लागू किए जाने की जरूरत है।’’

टोपे ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कड़े उपायों के बारे में आधिकारिक घोषणा कल कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने यह भी निर्णय किया कि राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षा रद्द की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).