एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: राकांपा शिंदे और मिटकरी को उम्मीदवार बना सकती है

नौ विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव 21 मई को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मई है।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: राकांपा शिंदे और मिटकरी को उम्मीदवार बना सकती है
जमात

मुंबई, नौ मई महाराष्ट्र में आगामी राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अपनी राज्य इकाई के उपाध्यक्ष शशिकांत शिंदे और एक अन्य नेता अमोल मिटकरी को उम्मीदवार बना सकती है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नौ विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव 21 मई को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मई है।

सूत्रों ने बताया कि राकांपा और सहयोगी शिवसेना इस चुनाव में दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिनके पास क्रमश: 54 और 56 सीटें हैं, ।

कांग्रेस (44 विधायक) एक सीट जीतने की स्थिति में है, लेकिन राकांपा और शिवसेना की मदद से एक और सीट हासिल करने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘राकांपा ने राज्य के पूर्व मंत्री शिंदे और मिटकरी के नामों को अंतिम रूप दिया है, जिन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था।’’

105 सीटों वाली भाजपा पहले ही चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

शिवसेना दो सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं, जो पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).