देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : कांग्रेस ने कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने 26 जून को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रमेश कीर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
मुंबई, पांच जून कांग्रेस ने 26 जून को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रमेश कीर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विधान परिषद की चार सीट - मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक, मुंबई शिक्षक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव आवश्यक हो गए थे क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रमेश कीर कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमश: अनिल परब और जे एम अभ्यंकर को मैदान में उतारा है।
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिजीत पानसे को मैदान में उतारा है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां से निरंजन दवखरे को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
शिवसेना ने मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दीपक सावंत को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने यहां से किरण शेलार को मैदान में उतारा है।
भाजपा मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के उम्मीदवार शिवनाथ दराडे का समर्थन कर रही है।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सात जून है। मतदान 26 जून को होगा और परिणाम एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र विधान परिषद में 78 सीट हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

