देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव : शिवसेना, राकांपा ने एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 27 मार्च को महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की।
मुंबई, 17 मार्च महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 27 मार्च को महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की।
इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
शिवसेना ने नंदुरबार जिले से पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता चंद्रकांत रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राकांपा ने संजय खोडके को मैदान में उतारा है। संजय खोडके की पत्नी ने 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
भाजपा ने नागपुर के पूर्व महापौर और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी माने जाने वाले संदीप जोशी की उम्मीदवारी की भी घोषणा की है। इसके अलावा पार्टी ने राज्य महासचिव संजय केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव केचे को भी उम्मीदवार बनाया है।
इन पांच सीटों के लिए उपचुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में मौजूदा सदस्यों के जीतने के बाद विधान परिषद में पांच सीटें खाली हो गई थीं।
राज्य विधान परिषद हेतु 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 20 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
यदि पांच से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं करते हैं तो चुनाव निर्विरोध होगा।
राज्य विधान परिषद में 78 सदस्य हैं। विधानसभा के विपरीत, परिषद हर पांच साल में भंग नहीं होती, और सदस्य छह साल का कार्यकाल पूरा करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2025 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

