देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक 86,612 उपचाराधीन मरीज महाराष्ट्र में हैं और देश में कोविड-19 से सर्वाधिक 47,472 मरीजों की मौत भी महाराष्ट्र में हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक 86,612 उपचाराधीन मरीज महाराष्ट्र में हैं और देश में कोविड-19 से सर्वाधिक 47,472 मरीजों की मौत भी महाराष्ट्र में हुई है।

महाराष्ट्र के बाद केरल में 61,342 और दिल्ली में 29,120 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में 11,821 और दिल्ली में 9,424 मरीजों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मेरठ के ज्वैलरी डिजाइनर हर्षित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक अंगूठी में जड़े 12,638 हीरे.

संक्रमण से मुक्त हुए लोगों के मामले में भी महाराष्ट्र 17 लाख के आंकड़े के साथ पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में 8,56,320 और कर्नाटक में 8,52,584 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए नये रोगियों में से 80.19 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: हैदराबाद चुनाव में BJP की जीत पर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद, कहा -भाग्यनगर का भाग्योदय प्रारंभ हो रहा है.

वहीं संक्रमण के नये मामलों में से 75.76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से देश में 540 लोगों की मौत हो गयी जिनमें से 77.78 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\