देश की खबरें | महाराष्ट्र: कल्याण-डोंबिवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे में तीन आरोपपत्र दायर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन मामलों में आरोपपत्र दायर कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच में एक मानक स्थापित किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 31 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन मामलों में आरोपपत्र दायर कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच में एक मानक स्थापित किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे ने संवाददाताओं को बताया कि ये मामले मानपाड़ा, कोलसेवाड़ी और बाजारपेट थानों में दर्ज किए गए थे तथा ये छेड़खानी, यौन उत्पीड़न और महिलाओं व नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर अश्लील इशारे करने से संबंधित थे।

उन्होंने बताया कि ये मामले भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत 25 और 28 मई को दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि जांच को तेजी से पूरा करने के लिए विशेष टीम का गठन करने के बाद क्रमशः 27 और 30 मई को आरोप पत्र दायर कर दिये गये।

उन्होंने बताया, “हाल के वर्षों में यह पहली बार है कि महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में 48 घंटे के भीतर आरोपपत्र दायर किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय और आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले।’

अधिकारी ने बताया कि बाजारपेट थाने के उपनिरीक्षक अमोल आंधले, मानपाड़ा थाने के सहायक निरीक्षक एकनाथ पॉलबुधे और कोलसेवाड़ी थाने के उपनिरीक्षक सुरेश नलवाडे के नेतृत्व वाली टीम ने तीन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

जेंडे ने बताया, “उन्होंने (पुलिसकर्मियों ने) प्रमुख गवाहों के बयान दर्ज किए, आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और फिर कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में तीन आरोपपत्र दायर किए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी