एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: हत्या मामले में कबाड़ व्यापारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में 30 वर्षीय एक कबाड़ व्यापारी को पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: हत्या मामले में कबाड़ व्यापारी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, दो जनवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में 30 वर्षीय एक कबाड़ व्यापारी को पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भिवंडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एस डी कोकाटे ने कहा कि 28 वर्षीय कृष्णा केसरवानी की हत्या की गयी है और वह भी कबाड़ व्यापारी था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार केसरवानी 25 दिसंबर को घर से निकला लेकिन लौटा नहीं। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

कोकाटे ने बताया, ‘‘ 31 दिसंबर को पुलिस को बेहद बुरी हालत में और आंशिक तौर पर जले एक शव के बारे में जानकारी मिली जो कि चविंद्रा गांव में निर्जन स्थान पर पड़ा था। शव पर जख्मों के निशान थे। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।’’

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित का सोहेल खान के साथ धन को लेकर विवाद था। इसके बाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान ने 25 दिसंबर को पीड़ित की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).