देश की खबरें | महाराष्ट्र:विस चुनाव से पहले 6.94 करोड़ रुपये के ग्रामीण कार्यों के लिए जारी फर्जी आदेश की जांच शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार का ग्रामीण विकास विभाग एक फर्जी सरकारी आदेश (जीआर) की जांच कर रहा है जिसके आधार पर यहां से करीब 270 किलोमीटर दूर अहिल्यानगर जिले में 6.94 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी से लेकर निविदा तक जारी कर दी गई।
मुंबई, सात जुलाई महाराष्ट्र सरकार का ग्रामीण विकास विभाग एक फर्जी सरकारी आदेश (जीआर) की जांच कर रहा है जिसके आधार पर यहां से करीब 270 किलोमीटर दूर अहिल्यानगर जिले में 6.94 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी से लेकर निविदा तक जारी कर दी गई।
फर्जी सरकारी आदेश पिछले साल तीन अक्टूबर को जारी किया गया था, जो नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने से कुछ दिन पहले था।
इस संबंध में सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि फर्जी आदेश जारी होने के बाद जिला स्तर पर निविदाएं जारी की गईं और अहिल्यानगर, पारनेर, श्रीगोंदा तथा नेवासा तालुकाओं में 45 कार्यों को मंजूरी दी गई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘जब ठेकेदारों ने बाद में भुगतान के लिए संपर्क किया, तो मंत्रालय के अधिकारियों ने फाइल की समीक्षा की और पाया कि उस तारीख को कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। यह जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला निकला। भुगतान तुरंत रोक दिया गया और विभागीय जांच के आदेश दिए गए।’’
पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही राज्य सरकार ने कई हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दे दी थी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने इस स्थिति का फायदा उठाकर फर्जी आदेश जारी किया। हमें अभी यह पता लगाना है कि क्या इस तरह की घटनाएं कहीं और भी हुई हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

