देश की खबरें | महाराष्ट्र: घर में घुसा नशे में धुत व्यक्ति मृत पाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को नशे में धुत 27 वर्षीय एक व्यक्ति एक घर में घुस गया और घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों द्वारा पकड़े जाने और रस्सी से बांध दिये जाने के बाद वह मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुणे,18 अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को नशे में धुत 27 वर्षीय एक व्यक्ति एक घर में घुस गया और घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों द्वारा पकड़े जाने और रस्सी से बांध दिये जाने के बाद वह मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंधक बनाकर रखे जाने के दौरान उसे पीटा गया था या नहीं। मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पिंपरी चिंचवड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले ने कहा, "वह व्यक्ति नशे में धुत होकर आज सुबह पिंपरी चिंचवड़ के भोसारी इलाके में एक घर में घुस गया। उसे परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया।"
उन्होंने कहा कि उसके बाद परिवार को सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़े | ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3 मापी गई: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा, "जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें वह आदमी बेहोश मिला और बाद में पुष्टि हुई कि वह मर चुका है। शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं हैं, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।"
भोसारी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक शंकर अवतडे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद, उसके मुताबिक मामला दर्ज किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)