एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने केरोसिन छिड़क महिला को आग लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में व्यक्ति ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से मना करने पर पत्नी को केरोसिन छिड़क कथित तौर पर जलाने का प्रयास किया।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने केरोसिन छिड़क महिला को आग लगाई

ठाणे, 24 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में व्यक्ति ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से मना करने पर पत्नी को केरोसिन छिड़क कथित तौर पर जलाने का प्रयास किया।

पुलिस प्रवक्ता जयमाला वासावे ने बताया कि शांतिनगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम हुई इस कथित घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी फिरोज फिरोजुद्दीन शेख के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी पत्नी रुख्साना बानो से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे और जब उसने मना किया तो वह नाराज हो गया और उस पर मिट्टी का तेल डाल दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर माचिस की तीली जलाकर फेंकी। उन्होंने बताया क महिला ने किसी तरह आग बुझाकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि हमले में महिला झुलस गई और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कृष्ण पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).