एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : मामूली विवाद में पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला, मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 53 वर्षीय एक शिक्षक के खिलाफ मामूली घरेलू विवाद की वजह से पत्नी की हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : मामूली विवाद में पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला, मुकदमा दर्ज

ठाणे, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 53 वर्षीय एक शिक्षक के खिलाफ मामूली घरेलू विवाद की वजह से पत्नी की हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुकुंद देशमुख नामक आरोपी ने 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात को कथित रूप से अपनी पत्नी पूर्णिमा (47) पर पनवेल स्थित घर में हथौड़े से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी के मुताबिक घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है।

उन्होंने बताया कि दंपति मामूली बातों पर भी नियमित रूप से लड़ता था और आरोपी ने कथित रूप से गुस्से में आकर महिला पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि खंडेश्वर पुलिस थाने ने भारतीय दंड संहिता की धारा-307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).