देश की खबरें | महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख कोरोना वायरस से संक्रमित हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
मुंबई, पांच फरवरी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
देशमुख ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की।
उन्होंने ट्वीट किया, '' मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं लेकिन मेरी सेहत अच्छी है। मैं अपील करता हूं कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच करा लें। मैं कोरोना वायरस को मात देकर जल्द आपकी सेवा के लिए लौटूंगा। ''
राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि देशमुख कुछ दिन से पूर्वी विदर्भ क्षेत्र की यात्रा पर थे और बृहस्पतिवार को ही नागपुर लौटे हैं।
अधिकारी ने बताया, '' आज उनकी एहतियातन जांच की गई थी जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। देशमुख फिलहाल नागपुर के अपने घर में हैं। ''
उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है या अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

