मुंबई, एक मई महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,008 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,506 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हुई और 106 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
राज्य में मृतकों की संख्या 485 हो गई है। छुट्टी पा चुके लोगों की तादाद 1,879 है।
शुक्रवार को पुणे शहर में 10, मुंबई में पांच, जलगांव जिले में तीन और पुणे जिले, सिंधूदुर्ग, भिवंडी, ठाणे, नांदेड़, औरंगाबाद, और परभणी में एक एक व्यक्ति की मौत हुई।
इसके अलावा मुंबई में उत्तर प्रदेश के निवासी की संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई।
बयान में कहा गया है कि 26 में से 15 रोगी कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY