एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 20,740 नए मामले आए, 424 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 20,740 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,92,920 हो गए, जबकि 424 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 93,198 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 20,740 नए मामले आए, 424 मरीजों की मौत
Corona

मुंबई, 28 मई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 20,740 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,92,920 हो गए, जबकि 424 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 93,198 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को 21,273 मामले सामने आए थे और 425 मरीजों की मौत हुई थी। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मार्च-अप्रैल के दौरान राज्य में औसतन दो दिन में करीब एक लाख नए मामले सामने आ रहे थे।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 30,671 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 53,07,874 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,89,088 हो गयी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की गयीं थीं जोकि एक जून तक लागू रहेंगी। सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि इन पाबंदियों को 15 दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

संक्रमण की दर 16.57 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 1.64 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 93.24 फीसदी है।

राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 924 नए मामले सामने आए जबकि 30 मरीजों की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).