देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने केशुभाई पटेल के निधन पर शोक प्रकट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर शोक जताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अक्टूबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर शोक जताया।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने पटेल को एक लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि उनके निधन से गुजरात की राजनीति में एक युग का अंत हो गया।

यह भी पढ़े | Eid-e-Milad Un Nabi 2020 Wishes: ईद-ए-मिलाद के मौके पर अपनों को भेजें ये आकर्षक हिंदी GIF Wishes, WhatsApp Stickers, Wallpapers.

कोश्यारी ने कहा, “गुजरात विधानसभा के लंबे समय सदस्य रहे केशुभाई पटेल ने अंतिम सांस तक गुजरात के लोगों की सेवा की। उनके निधन से गुजरात की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। दिवंगत नेता को मेरी श्रद्धांजलि।”

पटेल (92), भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे और 1995 में तथा उसके बाद 1998-2001 के बीच वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़े | Munger Firing Incident: बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा, एसपी ऑफिस में तोड़फोड़, EC ने DM-SP को हटाया.

उनके बाद नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\