देश की खबरें | कोविड-19 से जान गंवाने वालों का अंतिम संस्कार करा रहे एनजीओ का बीमा कराएगी महाराष्ट्र सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करा रहे ग्रामीण इलाकों के गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का 25 लाख रुपये का बीमा कराने का फैसला किया है। ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करा रहे ग्रामीण इलाकों के गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का 25 लाख रुपये का बीमा कराने का फैसला किया है। ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्री की ओर से यहां जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 30 सितंबर तक इन एनजीओ का बीमा कराया जाएगा।

यह भी पढ़े | Naval Commanders’ Conference: एलएसी पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की 3 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस दिल्ली में कल से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

मुशरिफ ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में मंगलवार को परिपत्र जारी कर दिया है।

बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ''कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार कराने वाले ग्रामीण इलाकों के गैर सरकारी संगठनों और उनके कर्मचारियों का 25 लाख रुपये का बीमा कराने का फैसला लिया गया है।''

यह भी पढ़े | West Bengal Visva Bharati University: पश्चिम बंगला के विश्व भारती यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ का मामला, संस्थान ने सीबीआई जांच की मांग की.

उन्होंने कहा कि यह बीमा इन संगठनों के सदस्यों के बीमारी की चपेट में आने के खतरे के मद्देनजर कराया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि बीमा कवर लेने के लिये एनजीओ और उनके सदस्यों को स्थानीय ग्राम पंचायत में पंजीकरण कराना जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\