एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित किसानों को एनडीआरएफ के मानदंडों से अधिक मुआवजा देगी: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश से नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को एनडीआरएफ मानदंड से अधिक मुआवजा देने का बुधवार को आश्वासन दिया।

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित किसानों को एनडीआरएफ के मानदंडों से अधिक मुआवजा देगी: शिंदे

लातूर, चार सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश से नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को एनडीआरएफ मानदंड से अधिक मुआवजा देने का बुधवार को आश्वासन दिया।

शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लातूर जिले की उदगीर तहसील में फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से उनके खेतों में बातचीत की।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा निर्धारित मानदंडों से यथासंभव अधिक मुआवजा प्रदान करेगी।’’ उन्होंने प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार के समर्थन पर जोर दिया।

फडणवीस ने कहा कि फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए पंचनामा तैयार करने में तेजी लाई जाएगी ताकि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके।

अधिकारियों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पिछले तीन दिन में मराठवाड़ा में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश से सात जिलों में लगभग 11.67 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा।

फसल क्षति के आकलन में ‘‘विलंब’’ करने के कारण महायुति सरकार को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).