देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, मध्यावधि चुनाव नहीं होंगे: संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 29 सितंबर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के लोग अभी चुनाव नहीं चाहते हैं।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा-बिहार किसानों के लिए बाजार खोलने वाला देश का पहला राज्य.

एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ‘‘कोई भी मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता। लेकिन कोई अस्थायित्व का हल भी नहीं बता सकता। सभी कोशिश करेंगे कि कुछ न हो लेकिन यदि यदि कोई गठबंधन काम नहीं करता है तो कोई विकल्प भी नहीं होगा।’’

राउत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने वाले चुनाव आयोग ने शायद पाटिल को ‘कुछ जिम्मेदारी दी हो’ और संभवत: उनके पास इस संबंध में अधिक जानकारी हो।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: शिवराज सिंह चौहान बोले-मप्र में ज्यादा बारिश से साढ़े 9 हजार करोड़ का नुकसान.

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन मैं चंद्रकांत पाटिल के बयान को सकारात्मक ढंग से लेता हूं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग चुनाव नहीं चाहते हैं। मैं भी यही कह रहा हूं कि चुनाव नहीं होना चाहिए। इसलिए ठाकरे सरकार पांच साल चलेगी और चुनाव नहीं होंगे।’’

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के पिछले सप्ताह स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल यूनाइटेड से जुड़ जाने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना सांसद ने कहा कि व्यक्ति को नौकरी से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में आने का हक है।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के पुलिस महानिदेशक रहे पांडेय साहब से हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने पद पर रहते हुए मुम्बई पुलिस के खिलाफ जो बयान दिये थे, हम उसके खिलाफ थे। आप मुम्बई पुलिस का अपमान मत कीजिए।’’

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मुम्बई पुलिस द्वारा जांच किये जाने के दौरान जब पांडेय ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी तब शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के नेताओं ने उनकी आलोचना की थी।

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा ‘‘अब सीबीआई जांच कर रही है। पूरा देश यह देखने का इंतजार कर रहा है कि सीबीआई इस मामले में क्या करती है। मैं समझता हूं कि पांडेय को भी कुछ समय इंतजार करना चाहिए।’’

उन्होंने मुम्बई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने वाले चैनलों से अब सीबीआई से सवाल पूछने को कहा।

सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की एक महीने से अधिक समय से जांच कर रही है।

राउत ने कहा, ‘‘चैनल हमसे सवाल पूछ रहे थे। उन्हें अब सीबीआई, पांडेय और नीतीश कुमार से सवाल करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि ये आरोप शिवसेना को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा थे।

सीबीआई ने सोमवार को कहा था कि राजपूत की मौत के मामले में अभी वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पिछले सप्ताह भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू होने पर राउत ने कहा कि वह शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के लिए उनके साक्षात्कार के वास्ते कार्यक्रम तय करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री से फिर मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी