देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 से मरे लोगों के आश्रितों को वित्तीय मदद मुहैया कराए: गाडगिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत गाडगिल ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि कोविड-19 के कारण जिन परिवारों ने अपने एकमात्र कमाने वाले सदस्यों को गंवाया है उनके लिए वित्तीय सहयोग योजना की शुरुआत की जाए।
मुंबई, 26 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत गाडगिल ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि कोविड-19 के कारण जिन परिवारों ने अपने एकमात्र कमाने वाले सदस्यों को गंवाया है उनके लिए वित्तीय सहयोग योजना की शुरुआत की जाए।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई लोगों की मौत हुई है और उनमें से कई अपने परिवार के लिए कमाई का इकलौता जरिया थे।
उन्होंने लिखा, ‘‘इस तरह के परिवारों को अब वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसमें बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की देखभाल जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं।’’
कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार को इस तरह के प्रभावित परिवारों की वित्तीय जरूरतों के लिए योजना बनानी चाहिए।
उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘राज्य सरकार को इस तरह के परिवार के बच्चों की शिक्षा का ख्याल रखना चाहिए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में भर्ती किया जाना चाहिए या ये बच्चे जब तक कमाने लगें तब तक उनके लिए एक निश्चित रकम तय की जानी चाहिए।’’
गाडगिल ने कहा कि सरकार को परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा हेतु एकमुश्त प्रीमियम या जीवन बीमा की पॉलिसी मुहैया करानी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

