जरुरी जानकारी | घर की छत पर ‘मेड इन इंडिया’ विमान बनाने वाले कैप्टन अमोल यादव की मदद करेगी महाराष्ट्र सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार घर की छत पर पूरी तरह ‘भारत में निर्मित’ विमान बनाने में लगे कैप्टन अमोल यादव को हर संभव मदद मुहैया कराएगी। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंगलवार को यह बात कही।

मु्ंबई, 18 अगस्त महाराष्ट्र सरकार घर की छत पर पूरी तरह ‘भारत में निर्मित’ विमान बनाने में लगे कैप्टन अमोल यादव को हर संभव मदद मुहैया कराएगी। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंगलवार को यह बात कही।

नवोन्मेषक यादव ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि उनके विमान ने पहले चरण की प्रायोगिक उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यादव ने कांदिवली में अपने घर की छत पर यह विमान विकसित किया है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पहले चरण की परीक्षण उड़ान के लिए पिछले साल अनुमति दी थी।

यादव इस पर दो दशक से काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि इस विमान को अगले चरण के परीक्षण के लिए 2,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरना होगा।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

आधिकारिक बयान के मुताबिक देसाई ने कहा कि डीजीसीए की अनुमति के बाद उद्योग विभाग यादव की परियोजना को हर तरह का सहयोग प्रदान करेगा। सरकार उन्हें अपनी परियोजना लगाने के लिए जमीन देगी।

यादव जेट एयरवेज के पूर्व पायलट रह चुके हैं जिसका परिचालन बंद हो चुका है।

देसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद यादव के प्रयासों की सराहना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\