एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने एमएसआरटीसी के 380 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को एमएसआरटीसी के और 380 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इन कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर दिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने एमएसआरटीसी के 380 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही

मुंबई, 20 नवंबर महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को एमएसआरटीसी के और 380 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इन कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर दिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 24वें दिन भी जारी रही।

इस बीच, परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कि सरकार विलय की मांग को छोड़कर हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है।

कई अपीलों के बावजूद ड्यूटी पर नहीं आने के कारण सरकार अब तक महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 90,000 से अधिक कर्मचारियों में से 618 को बर्खास्त कर चुकी है। इसके अलावा, दिन के दौरान 161 और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, जिससे निलंबित कर्मचारियों की कुल संख्या 2,937 हो गई है।

निगम शनिवार को कुल 143 बसों को चलाने में कामयाब रहा। गत 28 अक्टूबर से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों की मुख्य मांग नकदी संकट से जूझ रहे निगम का राज्य सरकार में विलय करने की है।

मंत्री परब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार विलय को छोड़कर सभी मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की गंभीरता से जांच के वास्ते बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर नियुक्त समिति की रिपोर्ट को सरकार गंभीरता से लेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्मचारियों को उन नेताओं की बात नहीं सुननी चाहिए जो केवल राजनीति में रुचि रखते हैं। ऐसा करने से कर्मचारी अपना भविष्य खतरे में डालेंगे।’’

हड़ताल से राज्यभर में लाखों यात्रियों को भारी कठिनाई हो रही है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जहां एमएसआरटीसी या ‘एसटी’ (राज्य परिवहन) बसें सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का मुख्य आधार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).