देश की खबरें | मानसून संबंधी समस्याओं के बावजूद महाराष्ट्र सरकार को किसानों की चिंता नहीं : प्रकाश आंबेडकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को कहा कि मानसून में देरी के कारण बुवाई में आ रही समस्याओं के चलते कृषि क्षेत्र संकट में है, इसके बावजूद महाराष्ट्र सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।

पुणे, 17 जुलाई वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को कहा कि मानसून में देरी के कारण बुवाई में आ रही समस्याओं के चलते कृषि क्षेत्र संकट में है, इसके बावजूद महाराष्ट्र सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया लेकिन, वहां किसानों के मुद्दों को लेकर कोई चर्चा नहीं की गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह है कि क्या राज्य सरकार दोबारा बुवाई के मुद्दे के बारे में जानती है और क्या वह किसानों को मदद की पेशकश कर रही है।’’

अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गुट की रविवार को मुंबई में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर वीबीए प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि अजित पवार को यह दिवाली अकेले ही मनानी होगी, लेकिन अगले साल वे एक परिवार के रूप में मनाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘हालांकि, चूंकि अन्य पार्टियां अभी भी (वीबीए के साथ गठबंधन के बारे में) निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं, हम यह निर्णय नहीं ले सकते कि किसके साथ गठबंधन करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान