देश की खबरें | संप्रग को लेकर राउत के बयान से गिर सकती है महाराष्ट्र सरकार : आठवले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत की हालिया एक टिप्पणी के कारण संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर कर सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 29 दिसंबर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत की हालिया एक टिप्पणी के कारण संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर कर सकता है।

आठवले ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि राउत के बयान से कांग्रेस नाराज हो गई थी। कांग्रेस राज्य में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राउत ने कहा था कि भाजपा विरोधी सभी पार्टियों को संप्रग में शामिल होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि राकांपा प्रमुख शरद पवार संप्रग की अगुवाई करने के लिए सक्षम हैं। फिलहाल संप्रग की नेता कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी हैं।

राजग के सहयोगी आठवले ने कहा, " राउत ने कहा कि शरद पवार को संप्रग की अगुवाई करनी चाहिए, जिससे कांग्रेस के नेतागण नाराज हो गए। नतीजतन कांग्रेस अपना समर्थन वापस ले सकती है और महा विकास अघाडी की सरकार गिर सकती है।"

आरपीआई (ए) नेता ने कहा, " हमारी इस सरकार को गिराने की कोई योजना नहीं है। लेकिन अगर सरकार गिरती है तो राजग निश्चित तौर पर राज्य में सरकार बनाएगी।"

राउत की पत्नी को कथित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, " ईडी एक सरकारी संगठन है, लेकिन स्वतंत्र है। सरकार का इरादा ईडी के जरिए किसी को परेशान करने का नहीं है।"

उन्होंने दावा किया कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को पूरे देश का समर्थन हासिल नहीं है।

अठावले ने कहा, " किसी कानून में संशोधन का प्रावधान है और यह किसानों से बातचीत के बाद किया जा सकता है। शरद पवार कई सालों तक सरकार में रहे हैं। उन्हें विपक्षी पार्टियों के नेताओं से बातचीत करनी चाहिए और जो संशोधन वे चाहते हैं, उनके बारे में सरकार को बताना चाहिए। सरकार उनकी बातों का स्वागत करेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान