देश की खबरें | कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार कर रही है सभी उपाय: टोपे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार सभी उपाय कर रही है।
ठाणे, तीन जुलाई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार सभी उपाय कर रही है।
टोपे ने बृहस्पतिवार को ठाणे के दौरे के समय यह बात कही ।
इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों संग बातचीत की और कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया।
टोपे ने कहा, “सरकार राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी कदम उठा रही है। दस दिन के भीतर कोविड-19 से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं ठाणे जिले में उपलब्ध होंगी। जिले के बदलापुर अंबरनाथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पांच जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे।”
यह भी पढ़े | JEE Main, NEET 2020 Exam Update: जेईई और नीट 2020 की परीक्षाएं हुई स्थगित, पढ़ें क्या है नया डेट.
उन्होंने जिला और नागरिक प्रशासन संस्थाओं से कोविड-19 मामलों की अधिक से अधिक जांच करने के लिए उपाय करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान टोपे ने प्रशासन को आदेश दिया कि अंबरनाथ के एक आयुर्वेदिक कालेज का अधिग्रहण कर उसमें 50 बिस्तरों और आईसीयू की सुविधा वाला कोविड-19 अस्पताल स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि बदलापुर और अंबरनाथ में स्थानीय मरीजों के लिए सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं जिसके बाद लोगों को मुंबई पर निर्भर नहीं रहना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

