देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने हर जिले में ‘मुख्यमंत्री सचिवालय प्रकोष्ठ’ स्थापित करने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर को अपने-अपने जिलों में ‘मुख्यमंत्री सचिवालय प्रकोष्ठ’ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान किया जा सके।

ठाणे, 18 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर को अपने-अपने जिलों में ‘मुख्यमंत्री सचिवालय प्रकोष्ठ’ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान किया जा सके।

इस बाबत एक सरकारी संकल्प (जीआर) शुक्रवार को जारी किया गया।

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री सचिवालय प्रकोष्ठ पहले मंडल स्तर पर स्थापित किए गए थे, लेकिन इस प्रकोष्ठ का विस्तार जिला स्तर तक किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि पहले, लोगों को अपने आवेदन जमा करने और अपनी समस्या को हल कराने के लिए मुंबई में राज्य सचिवालय जाना पड़ता था, लेकिन मंडल स्तर मुख्यमंत्री सचिवालय प्रकोष्ठ की स्थापना से लोगों का समय बचा है।

इसमें कहा गया है, “अब इस कार्य को और आसान बनाने तथा इसे और अधिक पारदर्शी एवं तीव्र बनाने के लिए जिला स्तर पर प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।”

इसमें कहा गया है कि जिले के रेजिडेंट उप कलेक्टर प्रकोष्ठ के प्रमुख होंगे और नायब तहसीलदार इस कार्य में उनकी सहायता करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान