महाराष्ट्र सरकार ने वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुंबई आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया.
मुंबई, 26 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुंबई आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया. दौरा रद्द होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा के अनावरण संबंधी कार्यक्रम को अनुमति देने से अंतिम क्षण में इनकार कर दिया.
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम मुंबई के उपनगर कांदिवली के खेल संकुल में शनिवार को वाजपेयी की जयंती पर होना था. महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -कांग्रेस के गठबंधन महा विकास आघाडी की सरकार है. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Shocker: मुरादाबाद में 7 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या; POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
भाजपा नेता और उत्तरी मुंबई से लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी ने दावा किया कि राज्य के खेलमंत्री सुनील केदार ने ‘‘कार्यक्रम की अनुमति देने से अंतिम समय में इनकार कर दिया.’’ शेट्टी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति रद्द किए दिए जाने के बाद नड्डा को अपना मुंबई दौरा रद्द करना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

