एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ दर्शन योजना की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' की घोषणा कर दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ दर्शन योजना की घोषणा की

मुंबई, 29 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' की घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री ने कहा इस योजना से उन बुजुर्गों को मदद मिलेगी जो वित्तीय समस्याओं के कारण तीर्थ स्थलों पर नहीं जा पाते हैं। शिंदे ने राज्य विधानसभा में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के प्रस्ताव का जवाब देते हुए यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगी।’’

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए नियम बनाए जाएंगे और सरकार सभी धर्मों के उन वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा की सुविधा प्रदान करेगी जो अपनी बदौलत यात्रा करने में असमर्थ हैं।

अपनी मांग में सरनाईक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक वित्तीय समस्याओं के कारण तीर्थ यात्रा पर जाने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं या उनके साथ जाने वाला कोई नहीं होता है और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं होती है कि वे तीर्थ यात्रा पर कैसे जा जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक योजना शुरू करनी चाहिए और इसमें सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).