देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने गुटखा बिक्री के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस को गुटखा और तंबाकू की खरीद एवं बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से आपराधिक मामले दर्ज करने की अनुमति दे दी है। राज्य में ये पदार्थ प्रतिबंधित हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 21 जुलाई महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस को गुटखा और तंबाकू की खरीद एवं बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से आपराधिक मामले दर्ज करने की अनुमति दे दी है। राज्य में ये पदार्थ प्रतिबंधित हैं।

इससे पहले पुलिस को इस तरह के मामलों में शिकायत दर्ज करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों से आग्रह करना पड़ता था।

यह भी पढ़े | Bihar: पटना जिला प्रशासन ने 16 और निजी अस्पतालों को कोविड-19 वार्ड खोलने की इजाजत दी.

अब राज्य सरकार पहले से लागू प्रतिबंध के कड़े क्रियान्वयन के लिए नई नीति लेकर आई है। सरकार ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह गुटखा विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ गैर जमानती अपराध के तहत मामला दर्ज करे।

विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) मिलिंद भराम्बे ने सभी पुलिस इकाईयों को 16 जुलाई को एक परिपत्र जारी कर नए दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार: कोरोना वायरस के दौरान मास्क नहीं पहनने वालों से वसूले गए 30.3 लाख रुपये.

परिपत्र में कहा गया है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में पांच जुलाई को एक विशेष बैठक हुई थी, जिसमें पुलिस को निर्देश दिया गया कि वह गुटखा विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करे।

गुटखा और सुगंधित तम्बाकू की बिक्री और उपभोग पर 2012 से ही महाराष्ट्र में प्रतिबंध लागू है, लेकिन युवाओं में इन पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस को स्वतंत्र रूप से मामले दर्ज करने की अनुमति दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\