देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने जिम और फिटनेस केंद्रों को 25 अक्टूबर से दोबारा खोलने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में जिम एवं फिटनेस केंद्रों को विजयादशमी के दिन से दोबारा खोलने की अनुमति दी जायेगी, जो 25 अक्टूबर को पड़ रहा है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में जिम एवं फिटनेस केंद्रों को विजयादशमी के दिन से दोबारा खोलने की अनुमति दी जायेगी, जो 25 अक्टूबर को पड़ रहा है ।

जिम एंव फिटनेस केंद्रों के प्रति​निधियों के साथ ऑनलाइन बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जुम्बा और योग तथा स्टीम एवं सौना सुविधा जैसी सामूहिक गतिविधियों को अनुमति नहीं दी जायेगी ।

यह भी पढ़े | PM Modi Reviews Coronavirus Vaccine Delivery Plan: पीएम मोदी का निर्देश, जनता तक तेजी से कोरोना के टीके पहुंचाने की बनाएं व्यवस्था.

उन्होंने कहा, ''जिम एवं फिटनेस केंद्र लोगों की बेहतरी के लिये है, इसलिये इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिये तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये संक्रमण का प्रसार नहीं हो । नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिये ।''

ठाकरे ने कहा कि कोविड—19 प्रतिबंधों को राज्य सरकार धीरे — धीरे हटाने की दिशा में काम कर रही है ।

यह भी पढ़े | नवरात्र के पहले दिन गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर पहुंच बहुचारा माता मंदिर में किया पूजा: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के सभी उपाय किये जाने चाहिये जिसमें हर घंटे परिसर को संक्रमणमुक्त किया जाना, सामाजिक मेल जोल की दूरी, सेनिटाइजेशन एवं मास्क का इस्तेमाल आवश्यक है ।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित अंतराल पर की जानी चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट