मुंबई से सटे भायंदर में 15 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तर
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के भायंदर में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे: मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के भायंदर में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात को उस समय एक सुनसान जगह पर हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रही थी.
उन्होंने बताया कि आरोपी संजय भारती (26), अंबेश गौतम (24) और इंद्रजीत गौतम (24) ने लड़की के साथ बलात्कार किया जबकि उसके दोस्त भाग खड़े हुए. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मजूदरी करते हैं और उन्हें अदालत द्वारा 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. यह भी पढ़े: Gangrape in Mumbai Hotel: इंगेजमेंट पार्टी में बुलाकर मुंबई के एक होटल में तीन लोगों द्वारा महिला का गैंगरेप
वहीं इस घटना के बाद लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों को कहना है कि पुलिस समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है. इसलिए ऐसी घटनाएं घटती हैं .
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

