एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: दोहरे हत्याकांड में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा घाट से जून में दो शव मिलने पर, उनकी हत्या के आरोप में शिरडी से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: दोहरे हत्याकांड में चार लोग गिरफ्तार

ठाणे, 27 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा घाट से जून में दो शव मिलने पर, उनकी हत्या के आरोप में शिरडी से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक सोशल मीडिया पर उनकी एक परिचित महिला को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे, जिस कारण उन्होंने दोनों व्यक्तियों की हत्या कर दी।

दोनों व्यक्तियों के शव कसारा घाट पर 19 जून को अलग-अलग स्थानों पर मिले थे।

इसके बाद, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि अहमदनगर जिले के लोनी पुलिस थाने में दो लोगों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के जांच दल ने पुष्टि की कि लापता व्यक्तियों का विवरण मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कसारा में मिले दो शवों जैसा है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने 23-25 वर्ष के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वे सभी अहमदनगर जिला स्थित शिरडी शहर के रामनगर के रहने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).