देश की खबरें | महाराष्ट्र: अंबरनाथ में मनसे नेता पर हमला करने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ उपनगर में मनसे के एक नेता पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 10 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ उपनगर में मनसे के एक नेता पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने औद्योगिक नीति में बदलाव के लिए दिल्ली सरकार को कहा धन्यवाद, उद्योग मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में कहा- नई औद्योगिक नीति से उद्योंगों का होगा विकास.

उल्हासनगर अपराध इकाई चार के वरिष्ठ निरीक्षक महेश तारदे ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर आठ नवंबर को मनोज शेलार पर तलवार से हमला किया था जब वह सुबह की सैर पर निकले थे।

शेलार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की अंबरनाथ युवा इकाई के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: AIMIM के ‘वोट मैनेजमेंट’ से बिहार में बड़े-बड़े धुरंधर पस्त, आंकड़ों से समझे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का कमाल.

अधिकारी ने कहा कि अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को साजिद मोहम्मद अकिल शेख, अक्षय गिरी, दीपक तिवारी और रोहित कांबले को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि हमला करने को योजना बनाने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू