देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 18 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 11.49 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) लक्षमीकांत पाटिल ने बताया कि मुम्ब्रा में नकली नोट बदलने की खुफिया सूचना मिलने के बाद ठाणे पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने जाल बिछाया और मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री 19 नवंबर को करेंगे दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ.

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मूल्य के नकली नोट मिले जिनकी कीमत 11.49 लाख रुपये है और इन्हें मुज्जमिल मोहम्मद साल्हे सर्वे (40), मुजफ्फर शौकत पवास्कर (41),प्रवीण परमार (43) और नसरीन इम्तियाज काजी (41) के पास से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सर्वे और काजी मुंबई के रहने वाले हैं जबकि अन्य दो मुंबई के आसपास के निवासी हैं।

यह भी पढ़े | 72 Students in Haryana Test COVID-19 Positive: हरियाणा के रेवाड़ी में 12 सरकारी स्कूल के 72 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप.

पुलिस ने चारों गिरफ्तार आरोपियों से सात मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि नकली नोट परमार ने पवास्कर की मदद से स्कैनर प्रिंटर से छापे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)