देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति को कथित रूप से पीट-पीटकर जान से मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पालघर, 29 मार्च महाराष्ट्र के पालघर जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति को कथित रूप से पीट-पीटकर जान से मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पीड़ित ने 26 मार्च को तुलिंज थाने में शिकायत दी थी कि लोगों के एक समूह ने उसकी बुरी तरह पिटाई की।
तुलिंज थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित को तब स्थानीय अस्पताल भेज दिया था। हालांकि अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके शरीर पर गई घाव हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें कुछ लोग डंडों और अन्य हथियारों से उस व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहे थे।
उन्होंने कहा कि इसके आधार पर पुलिस ने रविवार को वसई इलाके के अचोल गांव से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वे इस मामले में शामिल कुछ और लोगों की तलाश कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

