देश की खबरें | महाराष्ट्र : अरब सागर में नौका पलटने से मछुआरे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक मछुआरे की अरब सागर में नौका पलट जाने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 28 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक मछुआरे की अरब सागर में नौका पलट जाने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मानसून के दौरान समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने के कारण मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम के मुताबिक भूपेंद्र आंब्रे और एक अन्य मछुआरा बुधवार को मछली पकड़ने के लिए दहानू तट के पास समुद्र में गए थे, लेकिन ऊंची लहरों के कारण उनकी नौका डूब गयी।

विवेकानंद कदम ने बताया कि दूसरा मछुआरा तैरकर समुद्र किनारे पर आ गया, लेकिन भूपेंद्र आंब्रे (32) नहीं आ सका।

उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल की मदद से आंब्रे का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन उस दिन कोई सफलता नहीं मिली। आंब्रे का शव बृहस्पतिवार सुबह मिला।

पालघर जिले में इस सप्ताह लगातार बारिश हो रही है।

अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को पालघर में सर्वाधिक 153.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में उस दिन की सबसे अधिक बारिश है, इसके बाद ठाणे में 140.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि ठाणे के निचले इलाकों में पानी भर गया है, इसलिए 153 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और राहत शिविरों में ले जाया गया।

इस मानसून में अब तक राज्य में भारी बारिश के कारण कुल 101 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 लोग लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\