देश की खबरें | महाराष्ट्र: जहरीले रसायनिक धुएं में सांस लेने की वजह से दमकलकर्मी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के तलोजा क्षेत्र में एक कंपनी में आग बुझाने के दौरान शनिवार तड़के कुछ खतरनाक रसायनों के धुएं में सांस लेने की वजह से 32 वर्षीय एक दमकल कर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच दिसंबर नवी मुंबई के तलोजा क्षेत्र में एक कंपनी में आग बुझाने के दौरान शनिवार तड़के कुछ खतरनाक रसायनों के धुएं में सांस लेने की वजह से 32 वर्षीय एक दमकल कर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बालू रामू देशमुख ठाणे जिले के अम्बरनाथ अग्निशमन ब्रिगेड से जुड़े थे। अधिकारी ने बताया कि एक कंपनी में 12 बजकर 15 मिनट पर आग लग गई थी, जिस पर देशमुख अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। इस कंपनी में फार्मास्यूटिकल उद्योग से जुड़ी सामग्रियों का निर्माण होता है।

यह भी पढ़े | नोएडा में स्थानीय भाजपा नेता से बाइक सवार बदमाशों ने फोन छीना, पुलिस जांच में जुटी.

उन्होंने कहा, ‘‘ शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। मेथेनॉल समेत अन्य रसायनों की बड़ी मात्रा में मौजूदगी की वजह से आग तेजी से फैल गई। जानकारी मिलने के बाद नवी मुंबई, सिडको और एमआईडीसी के दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि अम्बरनाथ के अग्निशमन कर्मी भी घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़े | Covaxin का टीका लगवाने के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij हुए COVID-19 संक्रमित, भारत बायोटेक ने वैक्सीन को लेकर कही ये बात.

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के अभियान के दौरान ही देशमुख जहीरीले रसायनों के धुएं की चपेट में आ गए, जिसके बाद उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की। उन्हें निकटतम कमोथे क्षेत्र के अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान करीब चार बजकर 30 मिनट पर उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह सात बजे तक काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि तलोजा पुलिस थाने में इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी