एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र ः ठाणे में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग लग गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र ः ठाणे में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे, नौ मार्च महाराष्ट्र के ठाणे में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग लग गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

ठाणे महानगर पालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कदम ने बताया कि शाहपुर इलाके के वेहलोली में स्थित, प्लास्टिक का घरेलू सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में तड़के पांच बजे के करीब आग लग गई।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने के प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).