देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे के एक रेस्तरां में लगी आग, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आग लग जाने से तीन कर्मचारी झुलस गए और तीन अन्य को बचा लिया गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 22 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आग लग जाने से तीन कर्मचारी झुलस गए और तीन अन्य को बचा लिया गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे एक मंजिला रेस्तरां में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल इकाई और आरडीएमसी के कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

सावंत ने कहा, ‘‘रेस्तरां के तीन कर्मी झुलस गए हैं। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज जारी है।’’

उन्होंने बताया कि उनकी हालत गंभीर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से आठ एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर सुरक्षित तरीके से हटा लिए।

सावंत ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\