एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: गोंदिया में पिता पर बच्ची की हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रोती हुई बच्ची के लिए नाश्ता खरीदने के लिए पत्नी द्वारा पांच रुपये मांगे जाने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: गोंदिया में पिता पर बच्ची की हत्या का आरोप

मुंबई, चार फरवरी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रोती हुई बच्ची के लिए नाश्ता खरीदने के लिए पत्नी द्वारा पांच रुपये मांगे जाने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना मंगलवार को लोनारा गांव में हुई, जिसके बाद 28 वर्षीय आरोपी विवेक उइके को गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्ची रोते हुए अपनी मां से 'खाजा' (एक तरह की मिठाई) मांग रही थी।

गोंदिया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने नाश्ता खरीदने और बच्ची को शांत करने के लिए अपने पति से पांच रुपये मांगे तो उसने कथित तौर पर बच्ची को उठाया और उसका सिर कई बार दरवाजे पर मारा। लड़की की मां ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन बच्ची को नहीं बचा सकी।

अधिकारी ने कहा कि बच्ची के सिर और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मां ने बाद में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने कहा कि महिला द्वारा दायर पुलिस शिकायत के आधार पर उइके को गिरफ्तार किया गया और हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).