एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्रः औरंगाबाद में 21 मई से जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी

निगम आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि शहर की सीमा में जरूरी सामान की सभी दुकानों को 21 मई से खुले की अनुमति होगी।

महाराष्ट्रः औरंगाबाद में 21 मई से जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी
जमात

औरंगाबाद, 19 मई महाराष्ट्र के औरंगाबाद में लॉकडाउन के चौथे चरण में जरूरी सामान की सभी दुकानें 21 मई से खुली रहेंगी।

निगम आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि शहर की सीमा में जरूरी सामान की सभी दुकानों को 21 मई से खुले की अनुमति होगी।

अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के अबतक 1,073 मामले आए हैं और शहर 17 मई से पूर्ण लॉकडाउन में है।

पांडे ने लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो 21 मई से लागू होंगे।

आदेश के मुताबिक, जरुरी सामान, सब्जी और फल के रेहड़ी वाले रोजाना सुबह सात से दोपहर एक बजे तक शहर में सामान बेच सकते हैं।

आदेश में पांडे ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील भी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).