देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: प्रमुख दलों के नेता बागियों को मनाने के लिए प्रयासरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को बागियों को मनाने की कोशिश की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतों का बिखराव न हो।

मुंबई, 31 अक्टूबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को बागियों को मनाने की कोशिश की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतों का बिखराव न हो।

इन नेताओं ने 20 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के सिलसिले में सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ बैठकें कीं।

इससे पहले दिन में, उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

पवार ने बाद में पुणे जिले की चिंचवड विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नाना काटे से मुलाकात की और उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भाजपा एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसे महायुति कहा जाता है।

फडणवीस ने अपनी ओर से पार्टी सहयोगियों के साथ बैठकें कीं और कुछ बागियों से भी संपर्क किया।

मुख्यमंत्री शिंदे ने ठाणे स्थित अपने आवास पर सहयोगियों के साथ बैठक की।

महा विकास आघाडी (एमवीए) में शामिल दलों ने भी इसी तरह की बैठक की। एमवीए में उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) शामिल हैं।

शरद पवार और उनकी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल बागी नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले और उनके सहयोगियों -- विजय वडेट्टीवार और बालासाहेब थोराट ने भी राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की और बागियों से पार्टी की खातिर नामांकन वापस लेने को कहा।

इस बीच, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने पर कोल्हापुर उत्तर से कांग्रेस विधायक जयश्री जाधव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख चार नवंबर है और 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट