एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा प्रवक्ता शाइना, पूर्व मंत्री दानवे की बेटी शिवसेना की तीसरी सूची में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना ने सोमवार रात 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता शाइना एनसी का नाम भी शामिल है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा प्रवक्ता शाइना, पूर्व मंत्री दानवे की बेटी शिवसेना की तीसरी सूची में शामिल

मुंबई, 28 अक्टूबर महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना ने सोमवार रात 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता शाइना एनसी का नाम भी शामिल है।

शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवीनतम सूची की घोषणा की, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव का नाम भी है।

शाइना मुंबई की मुंबादेवी सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस विधायक अमीन पटेल हैं।

जाधव औरंगाबाद जिले के कन्नड़ (छत्रपति संभाजीनगर जिला) से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के उदयसिंह राजपूत कर रहे हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती तीन दिन बाद होगी।

पंद्रह में से दो सीट भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के क्षेत्रीय सहयोगियों- जनसुराज्य पक्ष और राजर्षि शाहू विकास आघाडी को दी गईं। जनसुराज्य पक्ष ने अपने सदस्य अशोकराव माने को हातकणंगले से मैदान में उतारा है, जबकि राजर्षि शाहू विकास आघाडी ने शिरोल से राजेंद्र पाटिल येद्रवकर को टिकट दिया है। दोनों सीट कोल्हापुर जिले में हैं।

शिवसेना ने नामांकन बंद होने से एक दिन पहले तीसरी सूची जारी की। शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी सत्तारूढ़ महायुति का एक घटक है जिसमें भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).