‘Digital Arrest: महाराष्ट्र के मुंबई में बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये ठगे

महाराष्ट्र के मुंबई में साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की. जालसाजों ने 68-वर्षीय महिला पर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया और इससे बचने के वास्ते पैसों का भुगतान करने के लिए दबाव डाला.

Digital Arrest' (img: pixabay)

मुंबई, 1 जानवर : महाराष्ट्र के मुंबई में साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की. जालसाजों ने 68-वर्षीय महिला पर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया और इससे बचने के वास्ते पैसों का भुगतान करने के लिए दबाव डाला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला गोरेगांव शहर की निवासी है और अपने पति के साथ रहती है.

एक अधिकारी ने बताया कि नवंबर में अपराध शाखा के साइबर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया था कि उन्हें एक अज्ञात महिला का फोन आया, जिसने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अधिकारी बताया. उन्होंने बताया कि उसने पीड़िता को क्रेडिट कार्ड का बकाया न चुकाने पर मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और हैदराबाद पुलिस से बात करने के लिए कहा. इसके बाद खुद को एक पुलिस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने पीड़िता से बात की. यह भी पढ़ें : LPG Price Cut: 1 जनवरी 2025 से सस्ते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति (फर्जी पुलिस अधिकारी) ने दावा किया कि पीड़िता के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हैदराबाद में 500 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी में किया गया और उसके खाते में 20 लाख रुपये जमा किए गए. इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह कॉल को सीबीआई अधिकारी को ट्रांसफर कर रहा है. फिर सीबीआई अधिकारी ने पीड़ित महिला को वीडियो कॉल किया और उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी. अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने उससे कहा कि अगर वह खुद को गिरफ्तारी से बचाना चाहती है तो उसे दिए गए बैंक खातों में पैसा जमा करना होगा. इसके बाद महिला ने एक महीने के भीतर करीब 1.25 करोड़ रुपये जमा कर दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\