देश की खबरें | महाराष्ट्र: अग्नि सुरक्षा प्रणाली न होने की वजह से बेस्ट की 50 ई-बसों का नहीं हो पा रहा परिचालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की सीमित संख्या और कम फेरे की शिकायत के बीच कम से कम 50 नई ‘ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक’ बसें ऐसी हैं जो अनिवार्य अग्नि सूचना एवं शमन प्रणाली (एफडीएसएस) नहीं होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के शिवाजी नगर डिपो में खड़ी हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, एक जून देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की सीमित संख्या और कम फेरे की शिकायत के बीच कम से कम 50 नई ‘ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक’ बसें ऐसी हैं जो अनिवार्य अग्नि सूचना एवं शमन प्रणाली (एफडीएसएस) नहीं होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के शिवाजी नगर डिपो में खड़ी हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि बसों की कुछ श्रेणियों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के तहत एफडीएफएस अनिवार्य है और ये 50 वाहन दो महीने पहले ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत होने के बावजूद अग्नि सुरक्षा प्रणाली के अभाव में अब तक सड़कों पर नहीं उतरी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 12 मीटर लंबी ये 50 ई-बसें ‘ओलेक्ट्रा’ की सहायक कंपनी ‘एवे ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा बेस्ट को दी गई हैं।

ये बसें 2,100 इलेक्ट्रिक बसों के एक अनुबंध का हिस्सा हैं।

इन बसों को इस वर्ष 18 मार्च से 16 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर ‘ईडब्ल्यू’ श्रृंखला में ताड़देव आरटीओ में पंजीकृत किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि 16 मई के बाद माजस डिपो में खड़ी कुछ बसों को अब भी आरटीओ में पंजीकृत किया जाना है।

एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन 50 बसों में एफडीएसएस नहीं था। इसलिए उन्हें शिवाजी नगर डिपो में खड़ा किया गया है और इन बसों को वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन बेड़े में सक्रिय रूप से शामिल नहीं किया जा सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now