देश की खबरें | महाराष्ट्र : राज्य परिवहन निगम की बस पर पथराव करने को लेकर चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले में महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कल्याण डिपो के एक चालक को निगम की एक बस पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे(महाराष्ट्र), 28 नवंबर ठाणे जिले में महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कल्याण डिपो के एक चालक को निगम की एक बस पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

निगम के कर्मी 28 अक्टूबर से हड़ताल कर रहे हैं और राज्य भर में निगम के 250 डिपो में बस परिचालन नौ नंवबर से प्रभावित है। हालांकि कुछ कर्मियों के काम पर लौटने के कारण कर्मियों के बीच टकराव की घटनाएं देखी गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हुई पथराव की घटना भी कर्मियों के बीच टकराव का परिणाम थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कल्याण-भिवंडी मार्ग पर एक चालक शनिवार दोपहर काम पर लौट आया, जिससे उसका सहकर्मी विट्ठल केहड़कर नाराज हो गया और उसने काम पर लौटे चालक की बस पर कोंगांव क्षेत्र में पत्थर फेंका, जिससे वाहन का कांच क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।’’

उन्होंने बताया कि केहड़कर पर एक लोक सेवक को अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के लिए आपराधिक बल प्रयोग करने और मानव जीवन को खतरे में डालने को लेकर भारतीय दंड संहिता और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपी बनाया गया है।

घाटे में चल रहे एमएसआरटीसी के कर्मी राज्य सरकार में इसका विलय किए जाने की मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार अपने कर्मियों को बेहतर वेतन और नौकरी संबंधी सुरक्षा प्रदान करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now