देश की खबरें | महाराष्ट्र: धवलसिंह मोहिते पाटिल कांग्रेस में शामिल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले धवलसिंह मोहिते पाटिल बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
मुंबई, 28 जनवरी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले धवलसिंह मोहिते पाटिल बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
धवलसिंह जिले के अकलुज में सहकारी नेता दिवंगत शंकरराव मोहिते पाटिल के परिवार से संबंध रखते हैं।
वह 2019 में भाजपा में शामिल होने वाले रंजीतसिंह मोहिते पाटिल के रिश्तेदार हैं।
धवलसिंह महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल के भतीजे हैं। उनके पिता दिवंगत प्रतापसिंह मोहिते पाटिल कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य थे।
धवलसिंह पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे तथा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
धवलसिंह ने कहा कि भले ही फिलहाल कांग्रेस की स्थिति मजबूत न हो लेकिन वह पार्टी का आधार मजबूत करने के लिये कड़ी मेहनत करते रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)