एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में करंट लगने से वरिष्ठ नागरिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को बिजली के पैनल के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण 65-वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में करंट लगने से वरिष्ठ नागरिक की मौत

ठाणे, 23 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को बिजली के पैनल के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण 65-वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शहर के उपवन इलाके में हुई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित भुराव नारायण चव्हाण एक ट्रक चला रहे थे, जब उन्होंने रास्ते में एक दोपहिया वाहन को खड़ा देखा। ट्रक से नीचे उतरकर दोपहिया वाहन को एक तरफ करते समय अचानक एक बिजली वितरण पैनल के बक्से से निकली धातु की प्लेट के संपर्क में आने से उन्हें करंट लगा।

अधिकारी ने बताया कि चव्हाण की मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी और पुलिसकर्मी सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).