देश की खबरें | महाराष्ट्र:कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 62 सीट पर नामों को मंजूरी दी,20 अक्टूबर को सीईसी की बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने बुधवार को 62 सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी।
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने बुधवार को 62 सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) 20 अक्टूबर की बैठक होगी। कांग्रेस की सीईसी, स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए नामों में से उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने नांदेड़ संसदीय उपचुनाव के लिए सिर्फ एक नाम दिवंगत संतराव चव्हाण पुत्र रवींद्र चव्हाण के नाम को मंजूरी दी है।
संतराव चव्हाण का इस साल अगस्त में निधन हो गया था, इसलिए नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
हिमाचल भवन में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने की। इसमें महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, पटोले, बालासाहेब थोराट और कई अन्य नेता शामिल हुए।
बैठक के बाद पटोले ने कहा, "62 सीट के लिए मंजूरी मिल गई है। हमारी 20 अक्टूबर को सीईसी की बैठक होगी।"
उधर, कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बी के हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मरकाम को वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया।
महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।
हक संतोष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

